Bihar

पटना एयरपोर्ट पर ठनका गिरने से एक की मौत, बिहार में खराब मौसम में और बिजली गिरने का अलर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना एयरपोर्ट पर रनवे के पास मंगलवार को ठनका गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम की वजह से राजधानी समेत कई आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। पटना में दोपहर से बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। पटना हवाई अड्डे पर रनवे के पास निर्माण कार्य चल रहा था। तभी वहां वज्रपात हुआ और ठनका की चपेट में आने से मौके पर काम कर रहे सुपरवाइजर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बेंगलुरु की कंपनी द्वारा पटना एयरपोर्ट पर रनवे के समीप टैक्सी ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को बारिश होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था। मगर कंपनी के सुपरवाइजर बंगाल निवासी नवो कुमार हल्दा निर्माण सामग्रियों को देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से सुपरवाइजर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए आईजीआईएमएस लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे बिहार में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना, नालंदा, वैशाली, जहानाबाद जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ठनका और ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को भी पटना समेत कई जिलों में बारिश और ठनका का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे तक राज्यभर में मौसम खराब रहने की आशंका है। 21 मार्च से बारिश का दौर कम होगा और मौसम साफ होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

9 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

9 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

10 घंटे ago