Bihar

बीजेपी ने नाराज उपेंद्र कुशवाहा को मनाया, काराकाट लोकसभा के साथ एक एमएलसी सीट भी मिलेगी

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के बाद नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी ने मना लिया है। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने मंगलवार को कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक मंथन हुआ। इसके बाद आरएलएम और बीजेपी में समझौता हो गया है। कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को काराकाट लोकसभा सीट के साथ बिहार में एमएलसी की एक सीट भी दी जाएगी। पहले कुशवाहा एनडीए में एक सीट ही मिलने पर नाराज बताए जा रहे थे। वे बीजेपी से दो सीटों की मांग कर रहे थे।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा से मिलकर उनकी नाराजगी दूर की। कुशवाहा के साथ बैठक के बाद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक लोकसभा सीट के साथ बिहार विधान परिषद में भी एक सीट दी जाएगी। दोनों पार्टियों के बीच यह पहले से तय था।

बता दें कि आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी की पिछले महीने सदस्यता रद्द हो गई थी। उनकी सीट अभी खाली पड़ी है। बताया जा रहा है कि यह सीट बीजेपी अपने कोटे से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को देगी। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में आरएलएम के संभावित एमएलसी को मंत्री बनाया जा सकता है।

हाल ही में बीजेपी ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा किया, इनमें से 17 सीटों पर वह खुद चुनाव लड़ रही है। वहीं, 16 सीटों पर नीतीश कुमार की जेडीयू और पांच पर चिराग पासवान की लोजपा रामविलास चुनाव लड़ेगी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतनराम मांझी की हम को एक-एक सीट ही मिली। काराकाट लोकसभा सीट से कुशवाहा के खुद चुनाव लड़ने की चर्चा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago