समस्तीपुर :- बिहार में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री और RLJP प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने आज केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं। चिराग गुट को हाजीपुर व समस्तीपुर समेत 5 लोकसभा सीटें दी गई है। NDA गठबंधन के तहत समस्तीपुर लोकसभा सीट चिराग गुट के LJPR को जाते ही समस्तीपुर में RLJP कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी गई।
RLJP कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है की BJP शीर्ष नेतृत्व ने हमारे साथ घोर अन्याय किया है। BJP ने विश्वास में लेकर समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज को अभिमन्यु की तरह शिकार किया है। इस दौरान RLJP कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी उतारकर हटा दी। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी व अमित शाह पर जुबानी हमला करते हुए इसका परिणाम भुगतने की धमकी भी दे डाली।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां से चिराग गुट के सदस्य मैदान में उतरेंगे वहां-वहां से पारस गुट उनकों हराने का काम करेगा। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा की जिसको फरियाना है वह अखाड़ा में आकर फरिया ले। नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने RLJP को जितना हल्का में आकलन करने का काम किया है उतना ही उनको पानी पिला देंगे, इस बार जो 400 पार का सपना है उसे कभी पूरा नहीं होने देंगे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…