राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर जाकर मुलाकात की. उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सोशल साइट पर लिखा है कि उन्होंने बड़े भाई नीतीश कुमार से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया है. उपेंद्र कुशवाहा काराकाट संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं. उपेंद्र की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एनडीए में एक सीट मिली है. शनिवार तक नीतीश कुमार पर तंज कसनेवाले उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे. इसके पीछे एनडीए के अंदर एकजुटता दिखाने की बात कही जा रही है.
दो दिन पहले ही नीतीश पर किया था तंज
पिछले तीन दिन पहले ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के जदयू में जाने से नाराज हो कर नीतीश कुमार पर तंज कसा था. शनिवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के दल बदलने पर सिर्फ तंज कसा कि जदयू के लोगों से आग्रह है कि कुछ और उम्मीदवार की जरूरत हो तो बताइएगा, प्लीज़. उन्होंने अपने कार्यकताओं से कहा कि आक्रोशित मित्र हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों को याद करें…जो बीत गई सो बात गई. मालूम हो कि रमेश सिंह कुशवाहा 2015-20 के बीच जदयू के विधायक थे. बेटिकट होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के साथ आये थे.
कुशवाहा की पार्टी में सेंधमारी
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में शनिवार को नीतीश कुमार की जेडीयू ने सेंधमारी कर दी थी. दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ शनिवार को जदयू की सदस्यता ले ली. जदयू ने उन्हें अपना उम्मीदवार भी बनाया है. इससे पहले भी रमेश कुशवाहा जेडीयू में ही थे, लेकिन बेटिकट होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा का दामन थाम लिया था.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…