Bihar

पूरी होगी मांझी की दो रोटी वाली मांग? कैबिनेट विस्तार से पहले मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गलियारे में गहमागहमी बनी हुई है। नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज होते-होते टल गया। संभावना जताई जा रही है कि कल यानि शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंत्रियों की लिस्ट लेकर जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे हैं। एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी सरकार गठन के बाद से ही एक और मंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब जब कैबिनेट का विस्तार हो रहा है तो क्या मांझी को दो रोटी वाली मांग पूरी होगी।

दरअसल, नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकारी बनी। सरकार गठन के बाद विभागों का बंटवारा हुआ और मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। महज चार विधायकों के दम पर बिहार की सत्ता में सहयोगी बनी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया। बेटे के मंत्री बनने के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और फ्लोर टेस्ट से पहले एक और मंत्री पद की मांग कर दी।

जीतन राम मांझी यह तो जरूर कह रहे थे कि वे नीतीश का साथ मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे लेकिन दूसरी तरफ घूम-घूमकर यह भी कह रहे थे कि नीतीश कैबिनेट में उन्हें एक और मंत्री पद मिलना चाहिए। मांझी ने कहा था कि पेट भरने के लिए कम से कम तीन रोटी की जरूरत होती है लेकिन अगर दो रोटी भी मिल जाए तो काम चल जाएगा। मांझी का स्पष्ट तौर पर यह इशारा था कि दो मंत्री पद से कम में वे समझौता नहीं करेंगे। उस वक्त संभावना जताई जा रही थी कि मांझी पलटी मारेंगे लेकिन बाद में बीजेपी के तरफ से एक और मंत्री पद का आश्वासन देने के बाद मांझी मान गए।

अब जब नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है तो उम्मीद जताई जा रही है कि मांझी की दो रोटी वाली मांग पूरी हो जाएगी। कैबिनेट विस्तार से पहले डिप्टी सीएम सबसे पहले मंत्रियों की लिस्ट लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद समाट मंत्रियों की लिस्ट लेकर जीतन राम मांझी के आवास पहुंचे और उनके साथ साथ बिहार सरकार के मंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन से मुलाकात की है। देखने वाली बात होगी कि मांझी की दो रोटी की मांग पूरी होती है या नहीं।

बहरहाल, मांझी से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी जीतन राम मांझी से औपचारिक मुलाकात थी। लोकसभा चुनाव में लोकसभा में 40 सीटें जीतेंगे, इसकी रूपरेखा बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी का हमेशा से सहयोग रहा है। वहीं कैबिनेट विस्तार के सवाल को टालते हुए सम्राट ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

52 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago