Bihar

लालू यादव ने अमित शाह से जुड़ी 8 साल पहले की घटना की दिलाई याद, बोले- लिफ्ट में फंसे थे ना..

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह की चुटकी ली है. हाल में ही पटना के पालीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने राजद को मंच से चेतावनी दी थी. भू माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करने की बात गृह मंत्री ने की थी. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने वर्ष 2015 में बिहार दौरे पर आए अमित शाह के एक लिफ्ट में फंसने वाली घटना को याद दिलाया.

लालू यादव ने अमित शाह पर ली चुटकी

राजद सुप्रीमो लालू यादव सोमवार को बिहार विधानमंडल परिसर पहुंचे थे. महागठबंधन के विधान परिषद उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिए लालू यादव आए थे. उनसे मीडिया ने जब सवाल किया कि अमित शाह ने माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करने की चेतावनी दी है तो इसपर प्रतिक्रिया भी लालू यादव ने अपने अंदाज में दी. उन्होंने कहा कि अमित शाह तो एकबार लिफ्ट में यहां फंस चुके हैं. महज इतना ही कहकर लालू यादव आगे बढ़ गए.

लिफ्ट में फंसने वाली घटना जानिए..

दरअसल, ये घटना वर्ष 2015 की है. लोकसभा चुनाव 2014 में पहली बार जब देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो अगले साल ही बिहार में विधानसभा चुनाव होना था. चुनाव के मद्देनजर ही अमित शाह एक दिन की यात्रा पर पटना आए थे. पटना में गेस्ट हाउस के लिफ्ट अचानक फंस गया. लिफ्ट का दरवाजा जाम हो गया था और तमाम प्रयास के बाद भी खुल नहीं रहा था. लिफ्ट के अंदर ही अमित शाह भी थे. देर रात को ये घटना हुई थी. भाजपा के कई कद्दावर नेता भी उनके साथ मौजूद थे. काफी मशक्कत के बाद आधे घंटे से अधिक समय के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला जा सका था.

लालू यादव ने उस दौरान भी ली थी चुटकी

बता दें कि लालू यादव ने तब भी अमित शाह की चुटकी ली थी. इस घटना को लेकर लालू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि लिफ्ट साइज में छोटी है और अमित शाह काफी मोटे हैं. उन्हें जाने से परहेज करना था. वहीं भाजपा ने इसे साजिश बताते हुए घटना की जांच की मांग तब की थी.

लालू यादव को अमित शाह ने निशाने पर लिया..

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब प्रचार-प्रसार का दौर तेज हो गया है. बिहार में सियासी उलटफेर के बाद फिर से जदयू और भाजपा साथ है जबकि राजद विपक्ष में है. 40 सीटों के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओं की ओर से बयानबाजी जारी है. अमित शाह बिहार में एनडीए की नयी सरकार बनने के बाद पहली बार बिहार आए तो पालीगंज की जनसभा में लालू यादव को उन्होंने जमकर निशाने पर लिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

11 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

22 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

1 दिन ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago