Samastipur

कल्याणपुर में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा, तीन फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड संख्या-1 निवासी बैजनाथ महतो के पुत्र रमेश कुमार और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही अकबरपुर निवासी मोहनदास के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।

सोमवार को सदर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ASP संजय कुमार पांडे ने बताया कि रविवार की रात्रि कल्याणपुर थाने की पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि गोपालपुर बांध महादेव मंदिर के पास चार-पांच की संख्या में अपराधी जुट कर किसी बड़े अपराधी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के सत्यापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाना एवं अन्य थानों की गश्ती टीम गोपालपुर बांध के पास महादेव मंदिर पहुंची जहां पुलिस को देखकर सभी बदमाश इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने रमेश और शिवम को पकड़ लिया। वहीं अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहे। ASP ने बताया कि भागने वाले अपराधियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में कल्याणपुर थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago