Bihar

बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक के पढ़ाई का खर्च देगी बिहार सरकार, जानें आपको कैसे मिलेगा योजना का लाभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्र सरकार के द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका समृद्धि योजना आदि कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. हालांकि, लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के द्वारा भी कई स्तरों पर पहल की जा रही है. बिहार में कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan Yojana) चलायी जा रही है. योजना के तहत सरकार की तरफ से बच्ची के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक का खर्च दिया जाता है. इस योजना के तहत करीब 94 हजार से ज्यादा की राशि समय-समय पर बच्ची के विकास के लिए दिया जाता है.

कब-कब सरकार देती है पैसा

राज्य सरकार के द्वारा सबसे पहले बच्ची के जन्म पर दो हजार रुपये की राशि उसके लालन-पालन के लिए दिया जाता है. फिर एक साल पूरा होने पर बच्ची के अभिभावकों को एक हजार रुपये की राशि दी जाती है. सरकार के द्वारा बच्ची के वैक्सीनेशन के लिए भी दो हजार रुपये दिया जाता है. इसके बाद, स्कूल के पोशाक के लिए कक्षा एक से 12 तक 3700 रुपये दिया जाता है. बच्ची के दसवीं पास करने पर दस हजार रुपये और 12वीं पास करने पर 25 हजार रुपये दिया जाएगा. जबकि, ग्रेजुएशन पास करने पर 50 हजार की राशि मिलती है. जबकि, किशोरी स्वास्थ्य योजना के लिए हर साल 300 रुपये सैनिटरी नैपकिन के लिए कक्षा सात से 12वीं तक दिया जाता है.

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

कन्या उत्थान योजना योजना का लाभ लेने के लिए बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है. इसके साथ ही, बच्ची के नाबालिग रहने तक पैसा माता-पिता के बैंक खाते या इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक खाते में आता है. इसके लिए खाते में केवाईसी अपडेट होना चाहिए. इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को मिल सकता है. योजना की पूरी जानकारी IPRD Bihar की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 0612-2233333 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप आधिकारिक वेबसाइट https://ekalyan.bih.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago