Bihar

बिहार आकर नौकरी और विशेष दर्जे पर बात करने से शर्माते हैं पीएम मोदी, लालू यादव का हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब बिहार आते हैं, तो नौकरी, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और विशेष राज्य के दर्जे जैसे विषयों पर बात करने में शर्माते हैं। वे टेलीप्रॉम्प्टर पर लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। लालू ने कहा कि पीएम मोदी दोशकों से रटी-रटाई बातें दुहराते हैं। वे यह भी भूल जाते हैं कि बीजेपी 10 साल से केंद्र में और 15 साल से बिहार में सत्ता पर काबिज है।

लालू यादव ने बुधवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी की बेतिया रैली पर ये बातें कहीं। पीएम ने बुधवार को बेतिया में जनसभा कर परिवारवाद एवं जंगलराज के मुद्दे पर आरजेडी को घेरा था। इसके बाद लालू ने अपने आवास पर मीडिया से बाततीच में इसका पलटवार भी किया। आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के परिवार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। वे अगर हिंदू हैं तो अपनी मां के देहांत के बाद बाल छिलवाते, दाढ़ी-मूंछ कटवाते। 13 दिन बाद जो श्राद्ध रस्म होती वो भी करते।

लालू ने कहा कि जब उन्होंने यह बात कही तो बीजेपी के सब लोग कहने लगे कि हम मोदी के परिवार हैं। अगर परिवार हैं तो सभी लोग जाकर बाल छिलवा लें। सब फालतू बात कर रहे हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बेतिया में बुधवार को जनसभा के दौरान लालू यादव का नाम लिए बिना ही आरजेडी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज ये लोग कह रहे हैं कि मेरा परिवार नहीं है। कर्पूरी ठाकुर, जेपी, लोहिया, आंबेडकर जिंदा होते तो उनपर भी ये ही सवाल उठाते। पीएम ने कहा कि मैंने बचपन में ही घर छोड़ दिया था। अब पूरा देश ही मेरा परिवार है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago