Bihar

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप अहम बैठक आज, बिहार की सीटों को लेकर होगा मंथन

लोकसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान निर्वाचन आयोग की ओर से कभी भी हो सकता है। बीजेपी की ओर से कई राज्यों में अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी गई है। इस बीच गुरुवार, 7 मार्च को पार्टी की बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक देश की राजधानी दिल्ली में होगी।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा बिहार के प्रभारी विनोद तावड़, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि आज शाम होने वाली इस अहम बैठक में पार्टी बिहार के उम्मीदवारों पर मंथन करेगी।

इससे पहले मंगलवार (5 मार्च) को बिहार भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई थी। पार्टी ने बीते दिनों अपनी 17 सीटिंग सीटों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए थे। बिहार प्रभारी ने हरेक पर्यवेक्षक से एक-एक कर बातचीत की। पर्यवेक्षकों ने औसतन चार-छह नाम एक-एक लोकसभा क्षेत्र के लिए दिए हैं।

सूत्रों की मानें तो हर एक लोकसभा के लिए तीन-तीन नामों का चयन किया गया है। आज की बैठक में इन नामों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद यही सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। दिल्ली में आठ मार्च को होने वाली चुनाव समिति की अहम बैठक में इन्हीं नामों पर विचार करने के बाद उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लगाए जाने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। इनमें 17-17 सीटें पिछले चुनाव में एनडीए के तहत भाजपा-जदयू तथा छह लोजपा को दी गयी थीं। इस बार एनडीए में पिछले साल से ज्याद दल जुड़ गये हैं। इसको लेकर इस बार सीट बंटवारे की क्या कसौटी होगी, इसपर मंथन जारी है। एनीडए में भाजपा प्रमुख दल है, जिसमें कई उम्रदराज दिग्गजों के टिकट कटने का खतरा है। वहीं, कौन नये चेहरे सामने आएंगे, इसपर निर्णय होना अभी बाकी है। उम्मीदवारों को लेकर भाजपा की आठ मार्च को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही इस पर कोई अंतिम निर्णय हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago