Bihar

केके पाठक के आदेश से बदरंग हुई शिक्षकों की होली, गुड फ्राइडे की छुट्टी भी रद्द, जानें क्या है वजह?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के शिक्षकों की छुट्टी पर एक बार फिर से कैंची चली है। और इस बार होली भी बेरंग होने वाली है। दरअसल शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के एक आदेश ने शिक्षकों की होली बदरंग कर दी है। साथ ही गुड फ्राइडे की छुट्टी भी नहीं मिलेगी। दरअसल शिक्षा विभाग आदेश जारी किया है कि शिक्षकों को होली के दिन भी ट्रेनिंग के लिए कॉलेज जाना होगा होगा। एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर ने आदेश जारी करते हुए 25 से 30 मार्च तक सभी ट्रेनिंग संस्थानों में छुट्टियां रद्द कर दी है।

आपको बता दें इस ट्रेनिंग में करीब 19 हजार से ज्यादा शिक्षकों को भाग लेना है। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद से टीचर्स में रोष है। वहीं महिला टीचर्स ने होली के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। साथ ही ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्टेशन की समस्या का भी जिक्र किया है। शिक्षा विभाग ने CTE DIET, PTEC और BITE संस्थान के प्राचार्य को आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि ट्रेनिंग के दौरान कर्मी और व्याख्याता ड्यूटी करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी के लिए दी गई स्वीकृति को रद्द करने का आदेश दिया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में लिखा है कि दिनांक 25 मार्च, 2024 से 30 मार्च, 2024 तक होने वाले 6 दिवसीय आवासीय FLN प्रशिक्षण हेतु कक्षा 1-5 तक के वैसे शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करें जिन्होंने पूर्व में कक्षा 1-2 एवं कक्षा 3-5 तक प्रशिक्षण नहीं लिया हो। शिक्षकों के अनुपलब्धता की स्थिति में 3 जुलाई, 2023 से बुनियाद 1 के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को भी भेजा जा सकता है। प्रशिक्षु प्रशिक्षण की पूर्व संध्या दिनांक 24 मार्च 2024 को निर्धारित किए गए प्रशिक्षण संस्थानों में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन दिनांक 24 मार्च, 2024 को अपराह्न 5:00 बजे शुरू हो जाएगा। दिनांक 25 मार्च 2024 प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक योग / P.T होगा। तदुपरांत प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वाहन 8:30 बजे से अपराह्न 7:30 बजे तक संचालित होगा।

शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद से टीचर्स में भी भारी रोष व्याप्त है। इससे पहले गुड फ्राइडे के दिन स्कूलों की परीक्षा की तारीख में बदलाव को लेकर राजभवन की ओर से भी शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। ये पत्र 20 मार्च को जारी किया गया था। जिसके जवाब में अभी तक संशोधित कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। और अब होली के दिन शिक्षकों की ट्रेनिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago