Bihar

चाचा पारस के साथ आने के सवाल पर क्या बोले चिराग पासवान? PM मोदी का भी किया जिक्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

क्या हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चाचा पारस और भतीजे चिराग पासवान के लिए सुलह होगी? इस सवाल का जवाब खुद चिराग पासवान की ओर से आया है। दरअसल, एबीपी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि साथ आने का फैसला चाचा पशुपति ही लेंगे। चिराग ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 के पार लक्ष्य को पूरा करने के बाद सही मायने में हम लोग होली 4 जून को ही मनाएंगे। बता दें कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि एक लंबे समय के बाद हम लोग पटना में पूरे परिवार के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं। मुझे लगता है पापा (रामविलास पासवान) के जाने के बाद संभवत: पहली बार पार्टी और परिवार में एक नई खुशियां आई हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट और हमारे प्रधानमंत्री जी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के बाद सही मायने में होली हम लोग 4 जून को मनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की अगर मैं बात करूं तो सौभाग्य से एक लंबे समय के बाद डबल इंजन की सरकार राज्य को मिली है और मैं हमेशा इस बात का पक्षधर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि बिहार की जनता इस डबल इंजन की सरकार को और मजबूती दे। मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री के सपने को हम लोग तभी पूरा कर पाएंगे जब उनकी सोच वाली सरकार बिहार में होगी।

वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर से सांसद और आरएलजेपी नेता प्रिंस राज ने होली के मौके पर बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की और उन्हें होली की बधाई दी। इसकी जानकारी प्रिंस ने खुद सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी है। तावड़े और प्रिंस राज के बीच हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। कयास लगने लगा कि बीजेपी प्रिंस राज को चिराग पासवान की पार्टी से टिकट दिलाने की कोशिश कर सकती है। हालांकि प्रिंस ने इस मुलाकात को लेकर अपने पोस्ट में लिखा है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी बिहार प्रदेश आदरणीय श्री विनोद तावड़े जी से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात किए एवं होली रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामना दिये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago