Bihar

बिहार: दो प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, हाथ-पैर और सिर काट दिया

बिहार के नवादा जिले में बीते 12 मार्च को युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक सुनील रजक (45) रोह थाना क्षेत्र के बारा पांडेया गांव के स्व. रामधनी रजक का बेटा था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता देवी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने दो प्रेमियों (सुजीत सिंह और रजनीश विश्वकर्मा) के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक सुनील रजक (45) रोह थाना क्षेत्र के बारा पांडेया गांव के स्व. रामधनी रजक का बेटा था। उसका सिर कटा शव 12 मार्च को बारा पांडेया गांव से करीब 500 मीटर दूर अनैला-सुंदरा मार्ग पर अनैला गांव के बधार से बरामद किया गया। उसके सिर के अलावा दोनों हाथ व पैर भी कटे थे, वे भी गायब थे।

नवादा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से इस घटना को लेकर जांच के लिए टीम बनाई गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सुनील रजक की पत्नी सरिता देवी का प्रेम प्रसंग रोह बाजार स्थित रजनीश विश्वकर्मा और मुंबई के रहने वाले सुजीत सिंह से चल रहा है। रजनीश विश्वकर्मा और सुजीत सिंह दोनों पहले मुंबई में साथ में काम करते थे और अच्छे दोस्त भी थे। दोनों का अवैध संबंध सरिता देवी से था। जब सुनील को इसका पता चला तो विवाद शुरू हो गया। फिर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सरिता ने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रची।

पुलिस के अनुसार पहले सरिता पति को मुंबई जाकर रहने के लिए कहने लगी। पति ने इस बात का विरोध भी किया। जब कुछ नहीं हो सका तो सरिता ने दोनों प्रेमी रजनीश विश्वकर्मा एवं सुजीत सिंह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर रास्ते से हटा दिया। तीनों ने मिलकर नौ मार्च को मौका पाकर अनैला स्थित आरोपित रजनीश विश्वकर्मा की दुकान में ही उसने खुद और दूसरे प्रेमी सुजीत सिंह ने मिलकर सुनील रजक की हत्या गला काटकर कर दी। शव का दोनों हाथ-पैर काटकर अलग कर दिया। फिर बोरा में डालकर नहर में रात में फेंक दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago