Bihar

पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगी बीमा भारती, कहा- लालू ने दिया आरजेडी का सिंबल; अब क्या करेंगे पप्पू यादव?

जेडीयू से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थामने वाली रुपौली से पांच बार की विधायक बीमा भारती ने पूर्णिया लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। बुधवार को बीमा भारती ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें सिंबल दे दिया गया है और वह 3 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। पूर्णिया सीट को लेकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने भी दावेदारी कर रखी है और उनके लिए कांग्रेस यह सीट मांग रही है। पप्पू यादव ने तो यहां तक कह कह रखा है कि पूर्णिया मेरी मां है और मैं पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा भले ही जान दे दूंगा। बीमा भारती का लालू यादव के हाथों आरजेडी का सिंबल लेते फोटो सामने आने पर साफ हो गया है कि बीमा को पूर्णिया से टिकट उसी दिन मिल गया था जिस दिन तेजस्वी यादव ने उन्हें आरजेडी में रसीद काटकर शामिल किया था। दोनों में उनका पहनावा एक है।

पूर्णिया में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बीमा भारती ने कहा कि आरजेडी राजद ने मुझे पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दिया है और मैं 3 अप्रैल को नामांकन दाखिल करूंगी। बीमा भारती ने दावा करते हुए कहा कि मैं यह सीट भारी अंतर से जीतूंगी। पूर्णिया सीट से पप्पू यादव की ओर से की गई दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में कुछ नहीं कह सकती, लेकिन मुझे पता है कि पप्पू भैया (पप्पू यादव) और उनकी पार्टी (कांग्रेस पार्टी) का पूरा समर्थन मिलेगा। बीमा भारती की ओर से दावा किया गया कि उन्हें तीन दिन पहले ही आरजेडी की ओर से पार्टी का सिंबल दे दिया गया था।

बता दें कि दो दिन पहले ही कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा था कि कि लालू यादव चाहते थे कि मैं आरजेडी में शामिल हो जाऊं, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुझ पर दिखाया गया है। भरोसा मेरे लिए काफी था। मैं कांग्रेस में शामिल हो गया। पप्पू यादव की ओर से एक्स एक ट्वीट भी किया गया था कि मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे’ इसलिए, नेतृत्व मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे निभाऊंगा। मेरे लिए विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है, पद नहीं अगर मुझे चुनाव लड़ना हुआ तो मैं पूर्णिया से चुनाव लड़ूंगा और कहीं से नहीं।

बता दें कि पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी (जाप) का विलय कांग्रेस में कर लिया था और कयास लगाया जा रहा था कि उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन से कांग्रेस का उम्मदीवार बनाया जाएगा। अब बीमा भारती की ओर से यहां तक दावा कर दिया गया है कि उन्हें आरजेडी की ओर से सिंबल मिल गया है और वो पूर्णिया लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि किसके दावे में कितनी सच्चाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

2 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

7 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

8 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

9 घंटे ago