Bihar

दरभंगा-मुजफ्फरपुर बॉर्डर पर DRI ने 13 किलो सोना किया जब्त, आठ करोड़ कीमत, चार तस्करों को किया गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पास दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे NH 57 पर डीआरआई ने 13.27 किलो सोने के साथ चार तस्करों को एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत करीब आठ से दस करोड़ की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली मोड़ पर NH 57 पर डीआरआई ने एक कार को रोककर जांच की तो उस कार से 13.27 किलो सोना पाया गया। जिसके बाद इस कार्रवाई में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सोने की खेप को गुवाहाटी से दिल्ली ले जाया जा रहा था। सोने की छड़ों को म्यांमार, थाईलैंड समेत अन्य स्थानों से तस्करी कर लाया गया था। चालक समेत चार को गिरफ्त में लेकर डीआरआई की टीम पूछताछ कर रही है।

8 करोड़ की बताई गई कीमत

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन राइजिंग सन के तहत पटना और मुजफ्फरपुर स्थित डीआरआई ने बुधवार की रात दरभंगा के पास एक कार को रोका, जिसमें बने खुफिया चैंबर से सोने की 80 बिस्किट बरामद की गईं। जिसका वजन 13 किलो 27 ग्राम बताया जा रहा है। जिसकी कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

8 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago