Bihar

बिहार में मनरेगा मजदूर बनायेंगे अब स्कूल ग्राउंड में बैंडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के गांवों और स्कूलों के खेल मैदान पुलिस व सेना बहाली में दौड़ की तैयार के लिए रनिंग ट्रैक बनेंगे. लॉन्ग जंप, हाइ जंप करने की भी व्यवस्था होगी. इसका इस्तेमाल कर युवा व्यवस्थित तरीके से दौड़, हाइ व लॉन्ग जंप की तैयारी कर सकेंगे. मनरेगा से इन खेल मैदानों को विकसित किया जायेगा. वहीं, मनरेगा से ही बास्केटबॉल, बैंडमिंटन, वॉलीबॉल के कोर्ट भी बनाये जायेंगे. खो-खो, कबड्डी तथा फुटबॉल खेल के लिए मैदानों को तैयार किया जायेगा.

इसी साल शुरू होगा काम

विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसी साल इन मैदानों को विकसित करने का काम शुरू होगा. अभी व्यवस्थित तरीके से सेना भर्ती की तैयारी की व्यवस्था नहीं अभी राज्य में सुव्यवस्थित तरीके से कहीं भी रनिंग ट्रैक व हाइ व लॉन्ग जंप की व्यवस्था वाले खेल मैदान नहीं हैं. पुलिस और सेना बहाली की तैयारी करने वाले युवा सड़कों और गैर व्यवस्थित तरीके से दौड़ की तैयारी करते हैं. हाइ व लॉन्ग जंप के लिए भी रनवे नहीं है. प्रोफेशनल तरीके से तैयारी नहीं हो पाने के कारण इनको निराशा का भी सामना करना पड़ता है.

राज्य के खेल मैदान अभी बदहाल हैं

अभी राज्य के खेल मैदान काफी बदहाल स्थिति में हैं. खेल योग्य कहीं भी मैदान नहीं हैं. राज्य के कई खेल मैदान कब्जा कर लिये गये हैं. कई खेल मैदान में दूसरे-दूसरे कार्य हो रहे हैं. खेल मैदानों के विकसित होने से मैदानों की स्थिति सुधरेगी. खेल मैदानों का चयन विकसित होने की सूची में आने के बाद इन पर से कब्जा हटाने की कार्यवाही भी शुरू होगी.

गांवों व स्कूलों के खेल मैदान होंगे विकसित

मनरेगा आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दूसरे राज्यों की तरह बिहार के गांवों व स्कूलों के खेल मैदान विकसित किये जायेंगे. कई जगहों पर इसका सफल प्रयोग हो चुका है. युवाओं की प्रतिभा को निखारने में यह काफी उपयोगी होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago