Bihar

जुमे के दिन वोटिंग न कराएं; लोकसभा चुनाव की तारीख पर आयोग से मुस्लिमों की अपील

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारत के निर्वाचरण आयोग के द्वारा शनिवार को चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी गई। कुल सात चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव की एक तारीख 26 अप्रैल भी है, जो कि शुक्रवार है। इसे देखते हुए मुस्लिम संगठनों ने चुनाव आयोग से तारीख बदलने की मांग की है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और केरल के एक मुस्लिम संगठन ने मुस्लिम समुदाय के लिए जुमे की महत्व का हवाला देते हुए 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को स्थगित करने की अपील की है।

आईयूएमएल के प्रदेश महासचिव पीएमए सलाम ने कहा कि केरल में शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को चुनाव कराने से मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों और मतदान एजेंटों को असुविधा होगी। उन्होंने कहा, “शुक्रवार को जुमा है। इस दिन मुसलमान मस्जिदों में इकट्ठा होते हैं। इस दिन केरल और तमिलनाडु में मतदान करना मुश्किल होगा। हमने इसे चुनाव आयोग के ध्यान में लाया है।”

आईयूएमएल के अलावा, केरल के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन समस्त केरल जमीयथुल उलमा ने चिंता व्यक्त की कि शुक्रवार के चुनाव मतदाताओं और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों के लिए चुनौतियां पैदा करेंगे और मतदान प्रतिशत को प्रभावित कर सकते हैं।

संगठन के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद जिफरी मुथुक्कोया और महासचिव के अलीकुट्टी मुसलियार ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को स्थगित करने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे। 4 जून को मतों की गिनती होनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

8 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

9 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

13 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

14 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

16 घंटे ago