Bihar

बिहार के सभी जिलों को किया गया अलर्ट, होलिका दहन पर भी पुलिस की रहेगी पैनी नजर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार पुलिस मुख्यालय ने होली 2024 को लेकर सभी जिलों को अलर्ट जारी करते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं. शरारती और असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निबटने के लिए सघन गश्ती, चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया है. इस बाबत एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने सभी क्षेत्रीय डीआइजी और आइजी को पत्र लिखकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है. इसमें होलिका दहन और होली पर विवाद के संभावित कारण बताते हुए उससे निबटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. उग्रवाद प्रभावित जिलों में भी विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है.

होलिका दहन पर रहेगी पुलिस की नजर

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में होली को लेकर संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा है. उपद्रवियों से निबटने के लिए दंगा निरोधी दस्ता का गठन करने और पुलिस बल के लिए पर्याप्त संख्या में हेलमेट, लाठी व अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा गया है. विवादित स्थल पर होलिका दहन करने को लेकर होने वाले विवाद को लेकर भी चौकस रहने को कहा गया है.

जमीन विवाद व सांप्रदायिक हिंसा की घटना को लेकर भी अलर्ट

पुलिस मुख्यालय ने अपने पत्र में कहा है कि होली के दौरान प्रवासी वापस गांव लौटते हैं. इस दौरान जमीन विवाद के मामले सुलझाने की कोशिश की जाती है. ऐसे में भूमि विवाद के मामले को लेकर भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. होली के दौरान पिछले तीन वर्षों में घटित घटनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है. खासकर दो संप्रदायों के बीच होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अविलंब उचित कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया है.

कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को कंट्रोल रूम गठित कर प्रत्येक दो-दो घंटे पर अधिकारियों को खैरियत लेने का निर्देश दिया गया है. आकस्मिक घटनाओं से निबटने के लिए प्रत्येक जिले में क्विक रिस्पांस टीम का गठन करने का भी निर्देश दिया गया है. किसी भी प्रकार की घटना होने पर अविलंब इसकी सूचना डीजीपी कंट्रोल रूम और वरीय पदाधिकारियों को देने के लिए निर्देशित किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

59 मिनट ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

1 घंटा ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

5 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

11 घंटे ago