Bihar

बिहार के चुनावी मैदान में मायावती की एंट्री, बसपा ने पहले चरण के चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे

बिहार के चुनावी मैदान में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी ताल ठोक दी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बसपा ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

बसपा ने औरंगाबाद से सुनेश कुमार, गया से सुषमा कुमारी, नवादा से रंजीत कुमार और जमुई से सकलदेव दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने बुधवार को इनके उम्मीदवारी की घोषणा की। सभी प्रत्याशी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

इन चारों सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन का गुरुवार 28 मार्च को आखिरी दिन है। गया से एनडीए ने पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को उतारा है जबकि महागठबंधन से आरजेडी के सर्वजीत कुमार मैदान में हैं। नवादा सीट से बीजेपी ने विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि आरजेडी से श्रवण कुशवाहा को टिकट मिला है। औरंगाबाद से बीजेपी के टिकट पर सुशील कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि आरजेडी से अभय कुशवाहा मैदान में हैं। जमुई से लोजपा रामविलास से अरुण भारती तो आरजेडी से अर्चना दास ने पर्चा भरा है।

बसपा अकेले मैदान मे

बहुजन समाज पार्टी इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि, उस चुनाव में मायावती की पार्टी कोई खास कमाल नहीं कर पाई। पार्टी के कैंडिडेट मुख्य मुकाबले में भी नहीं रहे। इस बार भी स्थिति कमोबेश यही नजर आ सकती है। क्योंकि बिहार की अधिकतर सीटों पर प्रमुख मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच ही होने के पूरे आसार हैं। कुछ मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM त्रिकोणीय मुकाबला बना सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

7 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

8 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

15 घंटे ago