बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री और बीएसईबी के अध्यक्ष ने रिजल्ट जारी किया। 12वीं की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 12 वीं की परीक्षा में इस बार 87.21 फीसदी छात्र पास हुए हैं. सीवान के मृत्युज्न्य ने साइंस संकाय में टॉप किया है. आर्ट्स में तुषार कुमार ने टॉप किया है. वे पटना के हैं. वहीं शेखपुरा की रहने वाली प्रिया ने कॉमर्स में टॉप किया है.
बता दें इस साल बीएसईबी इंटर परीक्षा के लिए कुल 13,04,352 छात्र शामिल हुए थे. बीएसईबी 2024 इंटर परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हुई थी और 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी. बिहार बोर्ड ने 2 मार्च को बीएसईबी इंटर एमसीक्यू प्रकार के प्रश्नों की आंसर की जारी की थी और छात्रों को उनके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था. वर्ष 2024 बीएसईबी परीक्षा रिजल्ट के साथ छात्र स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड परीक्षा स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, उत्तीर्ण प्रतिशत और योग्यता स्थिति का विवरण होगा. 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र बेसब्री से का इंतजार कर रहे थे. वहीं आज बीएसईबी ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र वेबसाइट के अलावा एसएमएस द्वारा अपने फोन पर भी रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं.
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…