Bihar

हो गया बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों का एलान, इस लिंक से चेक करें

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आज, 23 मार्च, 2024 को बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत है। पास प्रतिशत पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा है। बिहार बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे उम्मीदवार बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट एशियानेट हिंदी न्यूज के एजुकेशन पेज पर भी देख सकते हैं। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 रिजल्ट की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024: कहां चेक करें

कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के लिए बीएसईबी कक्षा 12 के परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं।

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024: कैसे चेक करें

  • बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कब हुई थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024

बीएसईबी ने राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा या इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की। सभी स्ट्रीम- कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी। राज्य में इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।

पिछले साल 21 मार्च को आया था रिजल्ट

पिछले साल, बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 21 मार्च को घोषित किए गए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.74% था। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13,04,586 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 10,91,948 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago