आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में संपन्न किया जाना है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा, जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 4 जून को काउंटिंग होगी और उसी दिन परिणामों का भी ऐलान कर दिया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने मतदान के दौरान भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अलर्ट के बाद निर्वाचन आयोग ने एडवाइजरी जारी की है। लोकसभा चुनावों के दौरान मतदान केंद्रों पर पानी, ओआरएस और ‘मेडिकल किट’ सहित कई जरूरी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
निर्वाचन आयोग ने ‘लू’ से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी दिशानिर्देश भी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ साझा किये हैं। निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा किये जाने के दिन अपने सभी सीईओ को एक पत्र भेजा था, जिसमें उसने उन्हें मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान भीषण गर्मी से निपटने के लिए जरूरी सुविधाओं के सिलसिले में पूर्व में जारी निर्देशों को याद दिलाया था।
निर्वाचन आयोग के जून 2023 के निर्देशों के अनुसार, गर्मियों के दौरान प्रत्येक मतदान दल को अपने उपयोग के लिए ‘ओआरएस’ की आपूर्ति की जाए। साथ ही ‘लू’ से पीड़ित जरूरतमंद मतदाता को भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए। आयोग ने इन निर्देशों को आगामी चुनाव में मतदान के दौरान फिर से इस्तेमाल करने को कहा है।
निर्देश में यह भी कहा गया है कि मतदाताओं से यह अपील की जा रही है कि वे डिहाईड्रेशन से खुद को बचाने के लिए मतदान केंद्रों पर गीला तौलियां साथ लाएं और महिला मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर बच्चों को साथ लाने से बचने की सलाह दी गई है। आयोग ने आईएमडी की चेतावनी का हवाला देते हुए कहा कि इस साल गर्मियों के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की अधिक संभावना है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में, 19 अपैल से एक जून तक होंगे। जिनके लिए सभी 543 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 11 लाख मतदान केंद्र बनाये गए हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…
समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…