Bihar

ललन सिंह की मुंगेर सीट पर लालू ने अशोक महतो की बीवी अनिता को RJD कैंडिडेट बनाया

बिहार के बाहुबली और डॉन के नाम से मशहूर अशोक महतो की बीवी अनीता देवी को आरजेडी ने मुंगेर से टिकट दिया है। राजद अध्यक्ष लालू यादव ने खुद उन्हें पार्टी सिंबल दिया है। जिसके बाद अब मुंगेर की सीट से डॉन की पत्नी का चुनाव लड़ना तय हो गया है। बीती रात राबड़ी आवास पर अनीता देवी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। आपको बता दें 3 दिन पहले से अशोक महतो की अनीती देवी से शादी हुई है। और अभी हाथों की मेहंदी छूटी भी नहीं, लालू की पार्टी आरजेडी ने मुंगेर से उन्हे प्रत्याशी बना दिया है।

फिलहाल अब ये तय हो गया है कि ललन सिंह की मुंगेर लोकसभा सीट से डॉन अशोक महतो की पत्नी आरजेडी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। अभी तक नीतीश की जेडीयू ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं किए हैं। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि मुंगेर से ललन सिंह ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि जब ललन सिंह ने बीते साल जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। तब बीजेपी के नेताओं ने कहा था कि लालू यादव से उनकी बढ़ती करीबियों के चलते नीतीश ने ललन सिंह से जदयू की कमान अपने हाथों में ले ली थी। बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया था कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी को ललन सिंह सीएम बनाने की कोशिश कर रहे थे।

डॉन अशोक महतो की पत्नी को मुंगेर से आरजेडी का टिकट मिलने के बाद अब इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। जब महागठबंधन की ,सहयोगी पार्टी कांग्रेस सीट बंटवारे से पहले प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल देने से खफा चल रही है। और अभी तक सीटों की फाइनल डील तय नहीं हो पाई है। फिलहाल अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को लालू यादव का आशीर्वाद मिल चुका है।

अशोक महतो तब अचानक चर्चा में आ गए जब खरमास में 62 साल की उम्र में अचानक शादी रचा ली वो भी अपने से 16 साल छोटी अनीता देवी से। और फिर आशीर्वाद लेने लालू यादव से मिलने पहुंच गए। जिसके बाद से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि अशोक महतो लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की जुगाड़ में लगे हैं। दरअसल आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता होने के चलते अशोक महतो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। जिसके चलते उन्होने 62 साल की उम्र में शादी रचा ली। और अब उनकी पत्नी मुंगेर के सियासी मैदान से चुनाव लड़ेंगी।

अशोक महतो साल 2001 में हुए नवादा जेल कांड में 17 साल की जेल की सज़ा काट चुके हैं। जिसमें तीन पुलिसवालों की हत्या कर उसके गैंग के साथी उसे भगा ले गए थे। हालांकि 2006 में पुलिस ने फिर अशोक महतो को गिरफ्तार कर लिया था। बीते साल ही वो जेल से बाहर निकले हैं। कानून के मुताबिक दो साल से अधिक की सज़ा पाया व्यक्ति जेल से निकलने के छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकता। जिसके चलते अशोक महतो ने ये हथकंड़ा अपनाया। डॉन अशोक की शादी को सियासी मैरिज करार दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago