Samastipur

विरासत में मिली उर्वर भूमि, किसानों की मेहनत व वैज्ञानिक शोध के सहयोग से बिहार कृषि क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा : उप-महानिदेशक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के उपमहानिदेशक (कृषि अभियंत्रण) व बासा के अध्यक्ष डॉ. एसएन झा ने कहा कि विरासत में मिली उर्वर भूमि, किसानों की मेहनत, वैज्ञानिक शोध व सरकार के सहयोग से बिहार कृषि क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसे और अधिक सशक्त बनाने व गति देने में बिहार कृषि विज्ञान अकादमी एक बेहतर प्लेटफार्म व सेतु के रूप में कार्य करेगा। इसे गति देने के लिए देश-विदेश में रह रहे बिहार के वैज्ञानिको को इस प्लेटफार्म से जोड़ा जायेगा।

वे शुक्रवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बिहार कृषि विज्ञान अकादमी (बासा) व विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कृषि अनुसंधान के लिए तकनीकी और नवाचार विषय पर आयोजित बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय खोलना चाहिए। जो कृषि क्षेत्र को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में पहली कृषि विज्ञान अकादमी बनी है। विश्वविद्यालय के कुलपति सह बासा के उपाध्यक्ष डॉ. पीएस पांडेय ने कहा कि बासा इजरायल, जर्मनी, अमेरिका, बिट्रेन व अन्य देशों में रह रहे वैज्ञानिको, संस्थाओं व अकादमी से संपर्क कर वैज्ञानिक ज्ञान का भरपूर उपयोग करेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रो फिजिक्स, न्यूक्लीयर फिजिक्स, सैटेलाईट तकनीक एवं डिजिटल एग्रीकल्चर, सेकेन्ड्री एग्रीकल्चर, नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के साथ किसानों तक पहुंचाने की दिशा में अहम भूमिका निभायेगा।

पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी ने कहा कि कृषि विकास में साइंस व टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका है। राज्य को संस्कार व संस्कृति विरासत में मिली है। यह राज्य देश व विश्व के लिए अहम है। स्वागत करते हुए डीन डॉ. अम्बरीश कुमार ने विवि की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन डॉ. रामदत्त ने किया। मौके पर कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार समेत डीन-डायरेक्टर व अकादमी से जुड़े सदस्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

अरुण कुमार गांधी समस्तीपुर के नए डाक अधीक्षक बने, रोबिन चंद्रा का तबादला सहरसा प्रमंडल में हुआ

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…

3 घंटे ago

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में असमाजिक तत्वों ने ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस पर किया पथराव; ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त, सहायक लोको पायलट भी हुआ जख्मी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…

12 घंटे ago

गैरेज से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, चोरी का पांच जैक भी बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…

12 घंटे ago

22 नवंबर को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में अकादमिक विभागों का होगा उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नरघोघी में…

13 घंटे ago

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…

17 घंटे ago