Bihar

अमित शाह ने पटना में कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण, पालीगंज की जनसभा में भरेंगे हुंकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचे. प्रदेश में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद सूबे में एनडीए की नयी सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार बिहार पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया.

गृह मंत्री ने बिहार भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया. इधर पालीगंज में गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी तादाद में समर्थक जमा हुए हैं. पालीगंज से अमित शाह हुंकार भरेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह ने तय कार्यक्रम के तहत पटना में नवनिर्मित पार्क और उसमें स्थापित दिवंगत कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण गृह मंत्री ने किया.

बता दें कि कैलाशपति मिश्र को बिहार में भाजपा का पितामह कहा जाता है. बिहार भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र थे. अमित शाह अब पालीगंज के लिए रवाना होंगे. जहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा आयोजित जनसभा को गृह मंत्री संबोधित करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago