Bihar

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से सीधे जगदेव पथ जाएंगे, जहां वे कैलाशपति मिश्र के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे पालीगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।बता दें कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने के बाद शाह का यह पहला बिहार दौरा है।

दरअसल, अमित शाह पटना के पालीगंज में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अटारी, पटना के परिसर में दो एकड़ में बने कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान का उद्घाटन करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यहां अमित शाह बीजेपी के पितामह कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि देंगे। अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की तरफ से कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है।

इसके बाद शाह पटना के पालीगंज जाएंगे, जहां वे सामाजिक महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यहां अमित शाह अतिपिछड़ा समाज को साधने के साथ ही विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

बता दें कि, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने देश में 10 हजार सामाजिक महासम्मेलन करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 20 से 25 तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार सामाजिक महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत अमित शाह का यह दौरा हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

4 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

9 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

11 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

11 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

13 घंटे ago