Bihar

बिहार में अमित शाह की हुंकार, भू-माफियाओं को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे, घोटालेबाज है लालू परिवार

पीएम मोदी के दो बिहार दौरों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 9 मार्च को बिहार दौरे पर हैं। बिहार में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है। अमित शाह सबसे पहले पटना ICAR कैंपस पहुंचे, जहां सम्राट चौधरी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। ICAR कैंपस में उन्होंने भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बाद वह पटना के पालीगंज में ओबीसी महासम्मेलन रैली में पहुंचे। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और आरजडी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही आरजेडी को चेताते हुए कहा कि कब्जा गिरोह के खिलाफ कमेटी का गठन होगा। कठोर कार्रवाई होगी। भू-माफियाओं को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया।

पीएम मोदी ने किया था परिवारवाद पर अटैक

बता दें कि प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के बाद से ही महागठबंधन और एनडीए के बीच ‘मोदी का परिवार’, परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर सियासी जंग छिड़ी हुई है। अपने बिहार दौरे में पीएम मोदी ने तेजस्वी और लालू यादव परिवारवाद को लेकर तीखे तंज कसे थे। इसके बाद गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास रैली में लालू यादव ने मोदी के परिवार और उनके हिंदू होने पर सवाल उठा दिया। इसके बाद भाजपा ने ‘मोदी का परिवार’नाम से कैंपेन शुरू कर दिया।

अमित शाह के जनसभा में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश दिखाई दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा के झंडा और तख्ती लेकर अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नागाड़ों के साथ जनसभा में पहुंचे हुए हैं।समर्थकों का साफ कहना है कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और इस रैली में कई विभिन्न जगहों से लोग पहुंचे हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

6 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

13 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

13 घंटे ago