Bihar

बिहार: वकील ने जनेऊ तोड़कर ली ऐसी प्रतिज्ञा कि मृत दारोगा हो गया जिंदा, झूठे केस में शिक्षक ने काटी 7 साल जेल

बिहार के मुजफ्फरपुर में 12 साल पहले मृत घोषित हो चुका एक दरोगा अब जिंदा निकला है। इस मामले का खुलासा करने के लिए 12 साल पहले एक वकील ने अपना जेनऊ तोड़कर ये संकल्प लिया था कि वह मृत दरोगा को जिंदा साबित करने के बाद ही वापस जेनऊ धारण करेंगे। बताया जा रहा है कि दरोगा ने अपनी पत्नी से अपना मृत्यु प्रमाणपत्र दायर करवाया था। ये मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर में खुद की डेथ रिपोर्ट पेश करके मृत साबित करने वाले बिहार पुलिस के दरोगा के प्रकरण को सामने लाने वाले अधिवक्ता एसके झा ने अब अपना जेनऊ धारण कर लिया है।

अपने आवास पर जिंदा मिला ‘मृत’ दरोगा

दरअसल, कोर्ट की फाइल में मृत दरोगा को जिंदा ढूंढ निकालने की प्रतिज्ञा, 12 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब जाकर पूरी हुई है। इसके बाद मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में मौजूद हनुमान मंदिर में आयोजित विशेष पूजा के बाद अधिवक्ता एसके झा ने वरीय अधिवक्ताओं के मौजूदगी में अपना जेनऊ धारण किया। वहीं मानवाधिकार अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने बताया कि उन्होंने कानून के रिकॉर्ड में दर्ज मृत दरोगा को जिंदा साबित करने के लिए पिछले 12 सालों से उसे खोज रहे थे। जहां कड़े संघर्ष और मेहनत के बाद कानून को ठेंगा दिखाने वाले दरोगा राम चन्द्र सिंह को अब जाकर कोर्ट में जिंदा साबित करने में सफलता मिली है। कथित रूप से मृत दरोगा अरवल स्थित अपने आवास पर जिंदा मिले।

दरोगा ने कोर्ट में दाखिल कराया था मृत्यु प्रमाण पत्र

जानकारी मिली है कि दरोगा राम चन्द्र सिंह थाना कुर्था जिला अरवल के निवासी हैं। दरोगा रिटायर होने के बाद सरकार से पेंशन उठा रहे हैं। अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने बताया कि 2012 में दरोगा अहियापुर थाने में थे। थाने में रेप का एक केस दर्ज किया गया। जांच अधिकारी के रूप में दरोगा ने आरोप पत्र समर्पित किया। लेकिन गवाही का समय आने पर दरोगा की ओर से कोर्ट में मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल कराया गया। जबकि दरोगा व अधिवक्ता आपस में बातचीत करते रहे। यह पूरी कानूनी लड़ाई बतौर अधिवक्ता के रूप में झा ने एक चैलेंज के रूप में लिया और दरोगा को जीवित ढूंढ निकालने की चुनौती दी थी।

कैसे पकड़ा गया दरोगा का झूठ

गौरतलब है कि 4 नवंबर 2012 को मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित एक गांव में स्कूल शिक्षक अनंत राम पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में अहियापुर थाने में तैनात दरोगा रामचंद्र सिंह ने मौके पर वारदात पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जब मामले का कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ तो कोर्ट ने जांचकर्ता दरोगा रामचंद्र सिंह को समन जारी कर गवाही के लिए तलब किया। जहां दरोगा की पत्नी ने एसएसपी मुजफ्फरपुर के माध्यम से कोर्ट में दरोगा का मृत्यु प्रमाण पत्र दायर करा दिया। पत्नी ने बताया था कि उनके पति राम चन्द्र सिंह की 2009 में ही मौत हो चुकी है। जबकि रामचंद्र सिंह द्वारा 2012 में रेप केस का अनुसंधान किया गया था। जब दरोगा का झूठ पकड़कर कोर्ट ने जांच का आदेश दिया तो दरोगा ने अपना तबादला करवा कर कोर्ट की नजर से ट्रेसल्स हो गए।

जिंदा साबित करने के बाद कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

अधिवक्ता ने बताया कि ये केस एडीजे 13 एसके सिन्हा की कोर्ट में चला गया। यहीं से दरोगा कोर्ट और पुलिस के रिकॉर्ड में मृत हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद खुद वकील एसके झा इस केस की पैरवी करने लगे। सच को साबित करने के लिए उन्होंने जनेऊ धारण नहीं करने का संकल्प लिया। आरटीआई से लेकर अन्य माध्यम से जानकारी मिली कि दरोगा राम चंद्र सिंह जीवित हैं। इसके बाद जब कोर्ट द्वारा आपत्ति जताई गई, तब एसएसपी को मामले की तहकीकात करने का आदेश दिया गया। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन दरोगा मुन्नी सिंह ने मामले की जांच की।

दरोगा जिंदा है और पेंशन उठा रहे हैं

जांच के दौरान ये देखा गया कि दरोगा रामचन्द्र सिंह की मौत 15 दिसंबर 2009 में हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि 2009 में मृत दरोगा, 2012 में कैसे जांच कर सकता है। एसके झा ने कहा कि दरोगा से 2012 में मुलाकात हुई थी। दरोगा ने कहा कोर्ट और पुलिस की नजर में मेरी मौत हो चुकी है। इस केस को अब छोड़ दीजिए। मैंने 2012 में ही दरोगा के सामने जनेऊ उतार दिया। बिना जनेऊ के 12 सालों तक रहे और 12 वर्षों के बाद दरोगा जी को खोज निकाला। अधिवक्ता ने कहा कि दरोगा जीवित है और रिटायरमेंट के बाद पेंशन उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दरोगा का गया में श्राध्द करेंगे। उन्होंने कहा कि अंधा कानून फ़िल्म में दिखाई देता है अब रियल लाइफ में दिखाई दे रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago