Bihar

केके पाठक के आदेश को सरकार ने रद्द किया, मंत्री विजय चौधरी बोले- कुलपतियों की 28 फरवरी की बैठक स्थगित

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को बिहार विधानसभा में सरकार की ओर से घोषणा की गई कि 28 फरवरी को शिक्षा विभाग द्वारा बुलाई गई कुलपतियों की बैठक स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बिहार विधानसभा में इसकी घोषणा की। शिक्षा विभाग की ओर से बैठक के लिए पत्र जारी होने के बाद से ही विवाद चल रहा था। राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को बैठक में शामिल होने से रोक दिया था। इस तरह राजभवन और केके पाठक के बीच टकराव पैदा हो गया था।

12 फरवरी को थी बैठक

दरअसल, राजभवन के विरोध के बावजूद शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी को कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक करने वाले थे।

राजभवन का कहना था कि राज्यपाल जो कि कुलाधिपति भी हैं, उनकी अनुमति के बिना कुलपति और अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में भाग नहीं ले सकते। वहीं, शिक्षा विभाग ने बैठक में कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया था।

राजभवन ने लगाया था प्रतिबंध

दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राजभवन के आदेश को अनदेखा करते हुए 28 फरवरी को शिक्षा विभाग की ओर से कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई थी। इसके बाद से ही शिक्षा विभाग और राजभवन आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद राजभवन ने निर्देश जारी कर बिहार शिक्षा विभाग द्वारा 2 और 3 मार्च को आयोजित होने वाले उन्मुखीकरण कार्यक्रम (प्रशिक्षण) में विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों के भाग लेने पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

20 घंटे ago