Bihar

शराबबंदी पर पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से किया जवाब तलब, इस सवाल का मांगा उत्तर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नीतीश सरकार के आदेश पर पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है जिसके तहत राज्य में शराब पीना पिलाना, बनाना, रखना लाना और ले जाना सब गैरकानूनी है। अभियान चलाकर दारू जब्ती की कार्रवाई लगातार चल रही है। इस बीच पटना हाईकोर्ट ने हाजमोला के कार्टन में शराब बरामद होने पर शराब के साथ हाजमोला समेत कार्टन जब्त किये जाने पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। पटना हाईकोर्ट ने कहा कि आखिर किस कानून के तहत पूरा कार्टन जब्त किया गया। न्यायमूर्ति पी बी बजंथरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडेय की खंडपीठ ने सुमित शुक्ला की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 फरवरी तय की है। साथ ही कहा कि यदि अगली तारीख तक सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया तो कोर्ट मुजफ्फरपुर पुलिस और आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी को तलब करेगा। आवेदक की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इलाहाबाद से हाजमोला के सीलबंद कार्टन की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर के लिए भेजी गई थी। आशंका के आधार पर पुलिस ने उस गाड़ी को रोक कर छानबीन की। जांच के दौरान कार्टन की खेप में शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिसके बाद मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के साथ साथ हाजमोला के कार्टन्स को जब्त कर लिया।

इस मामले में हाजमोला कार्टन को छोड़ने की गुहार मुजफ्फरपुर के आबकारी अधीक्षक और जिलाधिकारी से आवेदन देकर लगाई गई थी। लेकिन इस दिशा में जिला स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद वादी ने हाईकोर्ट की शरण ली। अब 26 फरवरी की सुनवाई में सरकार को जवाब देना पड़ेगा कि शराब के साथ साथ हाजमोला को किस कानूनी प्रावधान के तहत जब्त कर लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago