Bihar

‘ठीक बा, सबके ससुराल के पार्टी बा, सिर्फ लालू यादव के ना…’, समस्तीपुर में आनंद मोहन द्वारा दिए बयान पर राबड़ी का जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को ठेठ भोजपूरी अंदाज में जवाब दिया है. राजद को माई-बाप (MY-BAAP) नहीं बल्कि ससुराल वाली पार्टी बताने पर राबड़ी देवी भड़क गईं. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ लालू यादव की पार्टी में ही परिवारवाद नहीं है, बल्कि सभी पार्टी का यही हाल है. सभी राजनीतिक दल ससुराल की पार्टी है.

आनंद मोहन के बयान पर राबड़ी का जवाब:

वहीं बाहुबली नेता आनंद मोहन के बयान को लेकर राबड़ी देवी ने जवाब दिया. उन्होंने अपने ठेठ भोजपुरी अंदाज में कहा कि ठीक बा सब के ससुराले के पार्टी बा.. लालूए यादव की पार्टी सिर्फ ससुराल की पार्टी नहीं है..उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ससुराल वाले लोग भी पार्टी में शामिल हैं.

“ठीक है, सब के ससुराले के पार्टी बा. लालूए यादव की पार्टी सिर्फ ससुराल की पार्टी नहीं है. सब के बा. प्रधानमंत्री के घर के भी सबलोग पार्टी में बा.. उ शादी करके छोड़ दिए तो का उनका परिवार नही हैं? भाई भतीजा नहीं है? और कोई नहीं है? बीजेपी सबसे बड़ी परिवारवाद वाली पार्टी है”

– राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री

नीतीश पर भी साधा निशाना :

इस दौरान केके पाठक के बारे में पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में क्या हो रहा है, जनता सब देख रही है. सरकार इधर-उधर पलट रही है, इसलिए अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता उन्हें जवाब देगी.

‘RJD ससुराल की पार्टी है’- आनंद मोहन :

दरअसल समस्तीपुर के एक कार्यक्रम में गुरुवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन ने तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में आरजेडी को माय (MY) नहीं बल्कि बाप (BAAP) की पार्टी बताने वाले बयान पर जमकर हमला बोला था. आनंद मोहन ने कहा था कि आरजेडी ‘माय-बाप’ नहीं बल्कि ‘ससुराल’ की पार्टी है. पहले ससुराल मतलब साधु, सुभाष, राबड़ी व लालू, अब वाली ससुराल का मतलब संजय, सुनील, राजेश्वरी और लफुअन.

आनंद मोहन का बयान यहां देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago