Bihar

राजद विधायकों ने तेजस्वी यादव के आवास पर मंगवाई दवाइयां, कपड़े और गिटार, खेल रहे अंताक्षरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत पेश करेगी. फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी उथल पुथल मचा हुआ है. शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर हुई राजद विधायक दल की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला लिया है. राजद के सभी विधायकों को तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर रोक दिया है. उन्हें घर जाने से मनाही की गयी है. अब सभी फ्लोर टेस्ट यानी सोमवार तक तेजस्वी यादव के आवास में ही रहेंगे. जिसके बाद विधायक के समर्थक उनके घर से कंबल और कपड़ा दवाइयों के साथ गिटार और रजाई तक लेकर तेजस्वी आवास पहुंच रहे है.

बढ़ाई गई तेजस्वी आवास की सुरक्षा

लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिले निर्देश के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास नजरबंद कर दिया गया है. सभी विधायकों के सामान अब धीरे-धीरे तेजस्वी यादव के आवास पहुंचाये गये. विधायकों द्वारा घर से कंबल और कपड़ा दवाइयां मंगायी गयी है. साथ ही आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी विधायकों के मोबाइल बंद कर दिये गये हैं. वहीं तेजस्वी यादव राजद विधायकों को अपने आवास में बंद कर स्वयं राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए हैं.

अंताक्षरी खेल रहे राजद विधायक : मनोज झा

राजद सांसद मनोज झा ने बताया कि पार्टी विधायक खुद चाहते हैं कि वह अगले 48 घंटे तक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहे. उन्होंने कहा कि इसमें विधायकों की इच्छा है. वह अपनी मर्जी से यहां है. अंदर में अंताक्षरी हो रही है. सभी नेता देश और महागठबंधन की चर्चा में जुटे है. हम एकजुट है. बावजूद इसके कुछ प्लांट की गई खबर चल रही है. लेकिन हम इतना कहना चाहते है कि 12 फरवरी हमारे लिए आम तारीख है. चिंतित जिन्हें होना है, वह होते रहें.

नीतीश कुमार खुद चलकर हमारे पास आये थे

मनोज झा ने बताया कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि खेल शुरू है. खत्म हम करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद चलकर हमारे पास आये थे. हम नहीं गये थे, लेकिन किस तरह के दबाव में उन्होंने यह निर्णय लिया है या उनसे लिवाया गया है, वह इतिहास तय करेगा.

डरना उन्हें चाहिए

मनोज झा ने कहा कि वो विधायकों को बोध गया लेकर जाये तो वह कार्यशाला और हम यहां हमारे विधायक पटना में एक साथ रहना चाहे, वह गलत लगता है. डरना उन्हें चाहिए, जिनके भोज में उनके कई विधायक नहीं पहुंचे. हम जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेंगे. उन्होंने कहा अंदर बातचीत चल रही है. राज्य और राष्ट्र पर महागठबंधन के सभी विधायक व नेता चर्चा कर रहे हैं.

तेजस्वी आवास पर विधायकों के लिए सभी इंतजाम

तेजस्वी यादव के आवास पर विधायकों के लिए पूरा इंतजाम किया गया है. विधायकों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है. आवास के अंदर गिटार भी मंगवाया गया है. खाने-पीने के साथ-साथ गाने-बजाने का भी इंतजाम है जिसका भी विधायक लुफ्त उठाएंगे. तमाम विधायकों के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी उनका सामान लेकर तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

45 मिनट ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

1 घंटा ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

5 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

16 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

21 घंटे ago