कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। औरंगाबाद में राहुल की रैली होगी। शहर में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के बावजूद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा गुरुवार को तय समय पर होगी। राहुल गुरुवार को हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा रखी गई है। इसके बाद शुक्रवार को उनकी कैमूर में रैली और नुक्कड़ सभाएं होंगी। कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाली इस जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व वामपंथी दलों के नेता भी शामिल होंगे।
उधर, रोहतास जिले में राहुल गांधी का डेहरी में 15 फरवरी को सड़क मार्ग से आगमन होगा। इसके बाद जमुहार में रात्रि विश्राम होगा। वे 16 फरवरी की सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से पुरानी जीटी रोड से होते हुए सासाराम शहर होते हुए टोल प्लाजा से होकर खुर्माबाद के नजदीक सभा करेंगे। कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग द्वारा कैमूर जिले में प्रवेश कर जाएंगे। डीएम एवं एसपी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गावती प्रखंड के धनेछा हाई स्कूल में आयोजित जनसभा को लेकर महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं में काफी उत्साह है।
राहुल गांधी की शुक्रवार को कैमूर में होने वाली जनसभा में कांग्रेस ने आरजेडी और वाम दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस रैली में शामिल होने की सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर जाने के बाद पहली बार राहुल और तेजस्वी एक साथ सभा करेंगे।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…