Bihar

नीतीश से कहो बीजेपी से अलग हो जाएं, वर्ना बम से उड़ा देंगे; डीजीपी आरएस भट्टी को धमकी देने वाला अरेस्ट

बिहार में नई सरकार जब से बनी है तब से कुछ न कुछ हलचल है. अब बिहार के DGP आरएस भट्टी के फोन पर धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहिए कि बीजेपी से हट जाएं, नहीं तो बम से उड़ा देंगे और उनके विधायकों को भी मारेंगे. यह धमकी आरएस भट्टी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेज कर दी गई है. हालांकि, बिहार पुलिस ने इसपर क्विक एक्शन भी लिया है.

जानकारी के अनुसार, इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के बाद कर्नाटक में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा है कि EOU आरोपी को लेकर बुधवार देर रात पटना पहुंच गई है. बता दें कि गत 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़ दिया था और अपने पुराने गठबंधन एनडीए के साथ सरकार बना ली थी.

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की अपनी सरकार के लिए 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 122 की जगह 129 विधायकों का समर्थन प्राप्त कर गत 12 जनवरी को विश्वासमत हासिल किया था. लेकिन, नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर भाजपा में आने को लेकर कई तरह के असंतोष देखे जा रहे हैं.

नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ जाने को लेकर जदयू और भाजपा के भीतर भी कई नेताओं में असंतोष दिख रहा है. इस क्रम में जदयू के डॉ संजीव, बीमा भारती और दिलीप राय का असंतोष तो जगजाहिर हो चुका है. इसके अतिरिक्त कई अन्य विधायकों ने भी नीतीश के एनडीए में आने के फैसले पर ऐतराज जताया था. इसमें गोपाल मंडल और मनोज यादव जैसे विधायक भी हैं.

इसी प्रकार बिहार भाजपा में भी रश्मि वर्मा, भागीरथी देवी और मिश्रीलाल यादव का बागी रुख भी दिखा था. हालांकि, इनकी नाराजगी अन्य कारणों से बताए जा रहे हैं, लेकिन यह सबकुछ नीतीश कुमार के भाजपा के साथा सरकार बनाने के बाद सतह पर आना शुरू हो गया है. जाहिर तौर पर इस बार नीतीश कुमार के लिए सरकार को सरलता से चला लेना आसान नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

2 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

16 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

16 घंटे ago