Bihar

जीतनराम मांझी ने फिर उठाई HAM से एक और मंत्री बनाने की मांग, कहा- नीतीश देंगे तो अच्छा, नहीं तो…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर अपनी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) से एक और मंत्री बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि वे HAM को एक और मंत्री देंगे तो अच्छा और नहीं देंगे फिर भी अच्छा है। यह हमारी मांग है। कम से कम कुल दो मंत्री पद हमें मिलने ही चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए पूरी तरह मजबूत है और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मांझी ने बुधवार को अरवल के परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं।

HAM सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश कुमार से उनकी हमेशा बात होती रहती थी। वे हमेशा कहते थे कि विगत 17 महीनों से जो हो रहा है वह 2005 के पहले की स्थिति बन रही है। आरजेडी के तत्कालीन शिक्षा मंत्री लगातार सनातन धर्म पर प्रहार करते रहते थे। किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सही समय पर महागठबंधन छोड़ने का सही निर्णय लिया।

जीतनराम मांझी ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को पटना के बापू सभागार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बूथ से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठनात्मक दृष्टि से यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है।

बता दें कि बिहार में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से ही मांझी ने बीजेपी और जेडीयू पर मंत्री पद को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मांझी ने पिछले दिनों कहा कि उन्हें महागठबंधन से सीएम पद का ऑफर था, लेकिन वे नहीं गए। अब एनडीए सरकार में उनकी पार्टी को कम से कम दो मंत्री मिलने चाहिए। बता दें कि मांझी की पार्टी के बिहार विधानसभा में चार विधायक हैं। साथ ही उनके बेटे संतोष सुमन नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

इस मौके पर HAM पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष टिकारी के विधायक अनिल कुमार ने कहा कि पटना बापू सभागार में अरवल‌ जिले से हजारों के संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों द्वारा जाएंगे। लोकसभा चुनाव में जहां-जहां एनडीए के उम्मीदवार रहेंगे वहां मजबूती से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता उस प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही कोई भी सरकार काम करती है। इसलिए एकजुट होकर काम करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

18 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago