बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री ब्रिटेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा समेत कई अधिकारी भी विदेश जा सकते हैं। गुरुवार को पासपोर्ट अपडेट कराने के लिए नीतीश कुमार रीजनल पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे और अपना डॉक्यूमेंट जमा करने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पुरी की।
माना जा रहा है कि उनकी विदेश यात्रा 7 दिनों की होगी। वह ब्रिटेन दौरे पर जाने वाले हैं जहां साइंस सिटी में जाकर अवलोकन और अध्ययन करेंगे। यूके में आधुनिक तकनीक से साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री इसका जायजा लेंगे नीतीश कुमार के स्कॉटलैंड जाने की भी संभावना है। इससे पहले सीएम नीतीश ने बुधवार को पटना स्थित तारामंडल का उद्घाटन किया। पटना तारामंडल कुछ दिनों से बंद था। उसका जिर्णोद्धार कराया जा रहा था।
सूत्रों से मिले ही जानकारी के अनुसार मार्च महीने के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री का यह दौरा होगा। संभवत 2 मार्च को नीतीश कुमार विदेश के लिए रवाना होंगे और 8 मार्च को वापस लौटेंगे। इस दौरान पासपोर्ट की वैध समय सीमा कोई बाधा नहीं पड़े। इसके लिए मुख्यमंत्री ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जाकर अपने पासपोर्ट का रिन्यूअल करवाया।
सूत्रों से अभी जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के साथ उनके खासम खास संजय झा, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी विदेश दौरे पर जा सकते हैं।
विदेश जाने के कारण नीतीश कुमार 2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी का मंच शेयर नहीं कर पाएंगे। नरेंद्र मोदी भी 2 मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। उस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार को भी शामिल होना था। पीएम औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आने वाले हैं। इस दौरे के साथ बीजेपी बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने वाली है।
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…