Bihar

बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक विधानसभा से पारित, सम्राट बोले- माफिया और सिंडिकेट की अब खैर नहीं…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा से अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 पारित हो गया है। नीतीश सरकार ने बालू, जमीन और शराब माफिया पर अंकुश लगाने के लिए यह बिल सदन में गुरुवार को पेश किया। बिल पारित होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार में जो माफिया और सिंडिकेट हैं, चाहे वो बालू माफिया हो, शराब माफिया हो, जमीन माफिया हो या महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वाले अपराधी हों, सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार प्रशासन और पुलिस को मिलेगा।

मंत्री बिजेंद्र यादव ने सरकार का पक्ष रखते हुए सदन में कहा कि बिहार अपराध नियंत्रण कानून 1981 की परिकल्पना की गई थी। अब इसे नए स्वरूप के रूप में पेश किया जा रहा है। इसमें अवैध शराब, अवैध बालू खनन, भूमि कब्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के अपराध, यौन अपराध, बच्चों से जुड़े अपराध के खिलाफ कार्रवाई की चर्चा की जा रही है। इससे आम नागरिक प्रभावित हो रही है। नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इसका प्रतिकूल प्रभाव लोगों पर पड़ रहा है। इस कारण राज्य सरकार ने इस नए कानून को लेकर आई है। इससे राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी को पावर मिलेगी। वे अपराधियों के खिलाफ सीधे कार्रवाई कर सकेंगे।

इस कानून में क्या नया है?

दरअसल, एनडीए सरकार विभिन्न तरह के माफिया पर अंकुश लगाने के लिए यह बिल लेकर आई है। इसके जरिए बिहार से माफिया राज से मुक्ति दिलाने में मदद मिलेगी। भूमि, बालू, शराब माफिया के अलावा मानव तस्करी, दंगा फैलाने वाले, साइबर अपराधी, छेड़खानी समेत अन्य अपराध से जुड़े गिरोह के खिलाफ जिलाधिकारी सीधे एक्शन ले सकेंगे। नए कानून में डीएम के पास इन अपराधियों के खिलाफ वारंट जारी करने, इन्हें अरेस्ट करने, जेल भेजने और यहां तक कि जमानत देने का भी अधिकार होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 घंटा ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

11 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

12 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

13 घंटे ago