बिहार में एनडीए सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तमंत्री के तौर पर आज विभाग जा कर पदभार संभाल लिया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार का बजट पेश करना उनकी पहली प्राथमिकता है. सम्राट चौधरी ने कहा कि हम पहली बार बजट पेश करेंगे, हमारी कोशिश है कि गरीबों के कल्याण के लिए हम काम करें. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के बजट में हमारे सामने बड़ी चुनौती होगी कि हम अपने संसाधनों को कैसे बढ़ाएं. बजट में हमारी हिस्सेदार कम होती है, लेकिन भारत सरकार से जो सहयोग मिलता है, तो वह बजट बड़ा हो जाता है.
वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 94 लाख लोगों को रोजगार देना है. शिक्षक समेत कई पदों पर बहाली जारी है. ऐसे में सरकार का खर्च बढ़ना तय है. पिछले साल बिहार का कुल बजट लगभग दो लाख इकसठ हजार करोड़ का था. आगे हम वित्तीय प्रबंधन और कैसे अच्छे तरीके से करे इसको लेकर काम किया जाएगा. आप सब जानते ही हैं कि आर्थिक संसाधन कम रहते हुए बिहार में हम विकास करते रहे हैं. जो जिम्मेदारी मिली है उसी तरफ हम काम करते रहेंगे. सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जाए, यह हमारी सरकार का टारगेट है.
बिहार में नयी सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राजद की ओर से खेला करने के सवाल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमारी दो पार्टियों के पास पूर्ण बहुमत है और तीसरी पार्टी के तौर पर जीतन राम मांझी का समर्थन है. तीन पार्टी के बहुमत से 128 विधायक होते हैं. इसके बावजूद कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो क्या कहा जाए. कुछ लोग तो खेला के डर से अपने एमएलए को हैदराबाद घूमा रहे हैं.
मांझी की नाराजगी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इस विषय पर बात हो रही है, आगे इसपर निर्णय लिया जाएगा. पत्रकारों ने जब सवाल किया कि गठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी एक और मंत्री पद की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रही है. जीतनराम मांझी का स्पष्ट कहना है कि एक रोटी से उनका पेट नहीं भरने वाला है. हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी का कहना है कि वे पूरी मजबूती से एनडीए के साथ हैं. इधर, जीतनराम मांझी की मांग पर सम्राट चौधरी ने उन्हें मना लेने का दावा किया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बातचीत कर पूरे मसले को सुलझा लिया जाएगा.
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…