Bihar

BSEB Bihar Board 10th Result 2024: कॉपी चेकिंग में तेजी, बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट और पहले आने की उम्मीद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन एक से दस मार्च तक होगा। परिणाम अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। सूबे में 250 से अधिक तो पटना जिले में 11 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं।

मूल्यांकन के बाद अंकों की इंट्री उसी दिन होगी

कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी मूल्यांकन केंद्र पर प्रतिनियुक्त किया गया है। जांच के बाद अंकों की ऑनलाइन इंट्री उसी दिन होगी। एक सेट पर मेकर्स और तीन कंप्यूटर के एक सेट पर चेकर्स द्वारा इंट्री की जाएगी। पांच चरण में अंकों को चेक किया जाएगा। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि एक कंप्यूटर सेट पर कर्मी द्वारा एक पूरे बैग की इंट्री की जाएगी।

पटना में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हुई है। विषयवार सह परीक्षकों एवं प्रधान परीक्षकों का नियुक्ति पत्र बिहार परीक्षा समिति की वेबसाइट https//biharboardonline.bihar.gov.in/ या http//teach.biharboardonline.com/ पर अपलोड है। साथ ही हार्ड कॉपी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेजा जा रहा है। हार्ड कॉपी 28 व 29 फरवरी तक वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा।

समिति ने कहा है कि माध्यमिक स्तर के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान जिला शिक्षा कार्यालय से अपने विद्यालय के शिक्षकों का नियुक्ति पत्र प्राप्त कराते हुए मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को विरमित करेंगे। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक खुद से समिति की वेबसाइट पर जाकर नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

योगदान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

बिहार बोर्ड ने साफ कहा है कि शिक्षक अगर मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। समिति ने सभी जिलों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिन मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षक उपस्थित नहीं होते हैं या शिक्षकों की कमी होती है तो, उन केंद्रों पर अन्य विषवार शिक्षकों को लगाया जा सकता है। नियुक्ति के लिए जिला पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

38 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago