Bihar

केके पाठक का नया फरमान, रविवार और छुट्टी के दिन खुलेंगे स्कूल; क्या है एसीएस का नया टास्क?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव चुनाव करीब आ गया है। इसमें अब कुछ दिन ही बचे हैं। इस बीच बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का नया फरमान सामने आया है। उन्होंने स्कूलों को रविवार और छुट्टी के दिनों में भी खोलने का निर्देश दिया। आप सोच रहेंगे कि इसका लोकसभा चुनावों से क्या ताल्लुक है? हम आपको बताते हैं कि केके पाठक का यह फरमान चुनाव को लेकर ही है। उन्होंने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और स्कूलों के हेडमास्टर को यह टास्क दिया है।

बिहार के सरकारी स्कूल अब रविवार और छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के के पाठक ने इसके लिए सभी जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है और छुट्टी के दिनों में स्कूल खुले रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इन दिनों में छात्र-छात्राओं को स्कूल नहीं आना पड़ेगा बल्कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर स्कूलों में मरम्मती और आवश्यक किए जाएंगे। एसीए ने निर्देश दिया है कि स्कूलों के उपस्कर, लैब, रखरखाव और भवन मरम्मति के लिए लगभग 15 सौ करोड़ की राशि को खर्च करना है। इससे चुनाव में सहूलियत होगी और राशि लौटकर जाने का मामला भी नहीं बनेगा। राशि से भवनों के मरम्मत के साथ-साथ स्कूलों में बैंच डेस्क और अन्य सामानों की खरीदारी भी होगी।

पाठक ने कहा है कि छात्रों की पढ़ाई डिस्टर्ब नहीं हो इसके लिए छुट्टी के दिनों में विद्यालय का काम कराया जाए। दरअसल चुनाव से पहले मतदान केंद्र के तौर पर सभी स्कूलों के भवन और वहां बिजली, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करना है। यह काम समय पर पूरे हो जाएं इसके लिए केके पाठक का नया आदेश आया है। इस फरमान से छात्रों को कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन जो शिक्षक प्रबंधन से जुड़े हैं या हेड मास्टर है उन्हें स्कूल आना होगा। निर्देश दिया गया है कि विद्यालय की मरम्मती और सामान खरीद से संबंधित राशि 31 मार्च तक खर्च कर लिए जाएं। आदेश में कहा गया है कि दी गई अवधि में स्कूलों के उपष्कर और लैब के सारे सामान दुरुस्त कर लिए जाएं। स्कूलों को लोकसभा चुनाव को लेकर करीब 6 सौ करोड़ की राशि दी गई है वहीं बेंच डेस्क और लैब के लिए करीब 9 सौ करोड़ रुपए दिए गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago