Bihar

NDA में नीतीश कुमार कितने दिनों तक रहेंगे? जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने किया खुलासा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दिए गए बयान के बाद जमकर राजनीति हो रही है। दो दिन पहले लालू यादव ने नीतीश कुमार लेकर कहा था कि उनके लिए दरवाजा खुला है। हालांकि नीतीश कुमार ने भी साफ बोल दिया था कि जिनको कुछ बोलना है बोलते रहे। हम फिर से एनडीए में हैं और हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे। अब जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। गोपाल मंडल ने कहा है कि राजनीति में दरवाजा तो खुल ही रहता है। किसी का दरवाजा बंद नहीं रहता। नीतीश कुमार अभी जिसके साथ चल रहे हैं चलने दीजिए। अभी तो (जेडीयू और एनडीए का गठबंधन) 2024 तक चलेगा, उसके बाद देखा जाएगा।

क्या कहा था लालू ने?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के साथ आने को लेकर किए गए सवाल पर लालू यादव ने कहा था कि वे आएंगे तो देखेंगे। मेरा दरवाजा खुला ही रहता है। उन्होंने महागठबंधन से जदयू के अलग होने को लेकर कहा कि नीतीश जी की आदत है, बदल दिए तो बदल दिए, हम ऐसा नहीं सोचे थे।

नीतीश कुमार ने लालू के लिए बंद किया दरवाजा: जेडीयू

वहीं लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद के लिए दरवाजा बंद कर दिया है और उसपर अलीगढ़ का ताला भी लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजद को दो बार मौका दिया, पर उनके नेता धन उगाही में लग गये थे। नीरज कुमार ने आगे कहा कि राजद कोटे के मंत्रियों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करने का निर्णय एनडीए सरकार ने लिया है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago