Bihar

KBC में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार को भी CM नीतीश ने गांधी मैदान में सौंपा नियुक्ति पत्र

वर्ष 2011 में टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पांच करोड़ रुपये जीतने वाले पूर्वी चंपारण के सुशील कुमार अब गुरुजी बने हैं। पटना के गांधी मैदान के शनिवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें भी नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा पुलिस की नौकरी व विदेश जाने के आफर को छोड़कर शिक्षक बनने वालों ने भी नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।

सुशील कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में बीएड करने के बाद उन्होंने पिछले साल एसटीईटी उत्तीर्ण किया था। उनका चयन उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनोविज्ञान विषय के शिक्षक के पद पर किया गया है। सुशील कुमार ने बीपीएससी की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 119वीं रैंक हासिल की है। पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के हनुमानगढ़ी के रहने वाले सुशील ने वर्ष 2011 में सोनी टीवी के टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पांच करोड़ रुपये जीते थे।

सुशील के अलावा वैशाली की सोनल अग्रवाल का चयन मध्य विद्यालय के लिए हुआ है। वे भुवनेश्वर स्थित आइटी कंपनी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम में इलेक्ट्रानिक चिप डिजाइन करने का काम करतीं थीं। कंपनी उन्हें कनाडा भेज रही थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज से एमए तथा 2019 व 2020 में संस्कृत में नेट उत्तीर्ण वैशाली के ही सत्य प्रकाश किशन भी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा दे रहे मुजफ्फरपुर के विक्की कुमार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सहायक बक्सर के उमेश कुमार ने भी गुरुजी बनने को प्राथमिकता दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

1 घंटा ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

1 घंटा ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

5 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

11 घंटे ago