Bihar

नीतीश कुमार से नियुक्ति पत्र मिलते ही शिक्षकों के खिले चेहरे, गांधी मैदान में सीएम ने दिया लेटर

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दूसरे चरण में चयनित करीब 16 जिलों के 26 हजार शिक्षकों को शनिवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा। शेष शिक्षकों को अपने जिलों में समारोह कर नियुक्ति-पत्र दिया जाएगा।

इस दौरान मंच में सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री चंद्रशेयर, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे। गांधी मैदान में इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि दूसरे चरण में सफल 94 हजार अभ्यर्थियों में 73 हजार शिक्षकों की संबधित जिलों में काउंसिलिंग हो चुकी है। पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल 2772 शिक्षकों को भी साथ में औपबंधिक नियुक्ति-पत्र दिये जाएंगे।

गौरतलब है कि पहले चरण के शिक्षकों को दो नवंबर 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। 70 दिनों के अंदर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों को दूसरी बार नियुक्ति-पत्र दिया गया। पहले चरण के सफल शिक्षकों को दो नवंबर, 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। इसके एक लाख दो हजार शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं।

वहीं, दूसरे चरण के चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इन शिक्षकों को भी स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। इस बार भी शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही दूसरे चरण की नियुक्ति परीक्षा के पूरक रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी किये जाने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

26 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

54 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago