Bihar

‘INDIA’ गठबंधन के संयोजक नहीं बनेंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ठुकराया प्रस्ताव

इंडिया गठबंधन की शनिवार को वर्चुअल बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्चुअल बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें किसी भी पद की कोई लालसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चेयरमैन का पद कांग्रेस को ही लेना चाहिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज की वर्चुअल बैठक में भी सीट शेयरिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं है। बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय झा ने मीडिया को यह जानकारी दी। संजय झा ने यह भी बताया कि जदयू अपने फोरम पर इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर चर्चा करेगी। वहीं आज की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का चेयरपर्सन बनाया गया है।

बता दें कि आज की बैठक में आरजेडी के मुखिया लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई और नेता भी शामिल हुए। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके नाम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री पद के लिए रखा था। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया था। गौरतलब है कि आज की बैठक में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए।

कांग्रेस और AAP में भी हुई थी बैठक

इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मुकुल वासनिक के घर पर यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और दोनों दलों के नेताओं ने इस मुलाकात को सकारात्मक कदम बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

4 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

6 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

16 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

17 घंटे ago