Bihar

‘अच्छा भला आदमी को कैसा बना दिया है सब’, जीतन राम मांझी को आई नीतीश कुमार पर दया, कहा- बहुत दुख हुआ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन का मुखिया बनने से इनकार कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि मल्लिकार्जुन खरगे को INDIA गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं अब इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नीतीश कुमार की इस हालत के लिए लालू प्रसाद यादव को जिम्मेदार ठहराया है।

क्या कहा जीतन राम मांझी ने?

जीतन राम मांझी ने कहा कि अब किसी को राजा बनाने का सपना दिखाकर सेनापति बना दीजिएगा तो वह काहे सेनापति बनेगा? जवाब तो लालू जी को देना चाहिए कि आखिर वह नीतीश जी के साथ ऐसा क्यों किए? अच्छा भला आदमी को सपना दिखाकर कैसा बना दिया है सब। हम बहुत दुखी हैं।

संजय झा ने बताई नीतीश के संयोजक नहीं बनने की वजह

बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और जेडीयू के दिग्गज नेता संजय झा ने बताया कि नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से फिलहाल इनकार कर दिया है। नीतीश कुमार चाहते हैं कि कांग्रेस के नेता ही INDIA गठबंधन का संयोजक बनें। वह फिलहाल किसी पद की लालसा नहीं रखते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago