Bihar

बंटबे न करेगा; सीट शेयरिंग में देरी के सवाल से भड़के तेजस्वी, मोहन यादव के आने पर बोले- क्या दिक्कत है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग में हो रही देरी को लेकर जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पत्रकार ने सवाल किया तो वो भड़क गए। और कहा कि आप बातें करने आए हैं। मेरे से, अब आप बात कीजिएगा। वहीं जेडीयू के 17 सीटों पर कोई समझौता नहीं करने वाले दावे के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि सीट बंटवारे की बात जब कोई दल करते हैं, तो पत्रकारों को तो नहीं बताते हैं। तो हम क्यों बताएं. सीट तो बंटबे न करेगा।आपको बता दें इससे पहले कल सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। समय पर सीट बंटवारा हो जाएगा।

वहीं एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बिहार दौरे को लेकर किए गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि देश में किसी को भी कहीं आने-जाने का अधिकार है। आने-जाने में क्या दिक्कत है। दरअसल मोहन यादव दो दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान को पटना में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। और बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे। साथ ही इस्कॉन मंदिर में पूजा भी करेंगे. मोहन यादव के इस दौरे पर बीजेपी यादव ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत कर रही है। जिसका मकसद लालू के यादव वोट बैंक में सेंध लगाने का है। क्योंकि बिहार में 14 फीसदी से ज्यादा यादव आबादी है।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हम लोग कमिटमेंट पूरा कर रहे हैं। पहले एक लाख बीस हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। और अब दोबारा बड़ी तादाद में शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा। जो लोग कहा करते थे कि नियोजित शिक्षकों का भगवान भी आ जाएं तो कुछ नहीं होगा, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंध सरकार ने सभी को राजकीय कर्मचारी का दर्जा दिया है। ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। किसी को दिखे या न दिखे इससे फर्क नहीं पड़ता।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

23 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

50 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago