Bihar

बिहार: छुट्टी पर केके पाठक तो स्कूल में ही टीचर्स ने कर ली दारू पार्टी, फिर हथकड़ी में हुई विदाई

बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक अपने सख्त तेवर और तुरंत एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं। बिहार के स्कूल में उनका खौफ इतना है कि उनके सामने पड़ते ही शिक्षकों का आत्मविश्वास डगमगा जाता है। लेकिन इन दिनों पाठक छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में कई शिक्षक इतने खुश हैं। कि स्कूल में ही शराब पार्टी करने लगे। खगड़िया जिले अलौली प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में शराब पीते दो शिक्षकों ने ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों शिक्षकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई है, तो 95 फीसदी शराब की मात्रा मिली। दोनों आरोपी शिक्षकों का नाम प्रमोद पासवान और धीरज केसरी है।

छात्रों का भी कहना है कि अक्सर दोनों शिक्षक स्कूल में पीते हैं। और बच्चों से गाली गलौज करते हैं। स्कूल में शराब पीते पकड़ गए दोनों शिक्षकों की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

शराबबंदी वाले बिहार में स्कूल में शराब पीने के आरोप में दोनों शिक्षकों को हथकड़ी लगाकर पुलिस थाने ले गई। इस दौरान लोग दोनों आरोपियों का वीडियो बनाते नजर आए। लेकिन शराब के नशे में धुत दोनों शिक्षक मुस्कुराते नजर आ रहे थे। बीते कुछ महीनों में स्कूल में शिक्षकों कार्यशैली और अनुशासन को लेकर काफी सख्ती है। लेकिन बावजूद इसके भी शिक्षक स्कूल में ही शराब पार्टी कर ले रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago