Bihar

बिहार: सर यहां-वहां टच करते हैं, कहते हैं मुझे तुमसे…, स्कूल में महापाप; DM ने आरोपी टीचर और प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

बिहार की राजधानी पटना के प्रतिष्ठित बीएन कॉलेजिएट स्कूल में एक टीचर महापाप करता रहा और स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर्दा डालती रही। छात्राओं ने बार बार उनसे शिकायत की लेकिन राहत के बजाए उन्हें डांट मिली। जब पाप का घड़ा भर गया तो असलियत उजागर हो गई और दोनों पर कानून का डंडा चल गया। शनिवार को स्कूल में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत के मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई। इसमें शिक्षक राजेश कुमार पर यौन उत्पीड़न की शिकायत को सही पाया गया है। वहीं, प्राचार्या विजय लक्ष्मी रानी की प्रशासनिक लापरवाही साबित होने पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विभागीय कार्रवाई और निलंबन के लिए अनुशंसा भेज दी है।राजेश कुमार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल लंबे समय से शिक्षक राजेश कुमार छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था। प्रिंसिपल से न्याय नहीं मिला तो छात्राएं डीएम कोठी पहुंच गईं। मीडिया के कैमरे पर छात्राओं ने रोते हुए बताया कि राजेश सर बॉडी में जहां तहां टच करते रहते हैं और बहाने बना बना कर हग कर लेते हैं। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि राजेश कुमार उससे कहता था कि मुझे तुमसे मोहब्बत है। मेरी बात मानो तो तुम टॉप कर जाओगी। अन्य कई छात्राओं ने राजेश कुमार पर बैड टच और गंदी हरकत के आरोप लगाए। कहा कि प्रिंसिपल मैम से कहते हैं तो डांट देती हैं। मामला उजागर होने पर डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जांच के आदेश दिए।

डीएम के निर्दश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की ओर से सभी तथ्यों की जांच की गई। इसके बाद यह पाया गया कि प्राचार्या के द्वारा मामले के संज्ञान में आने के बाद भी कोई आरोपी शिक्षक पर अनुशासनिक कार्रवाई नहीं की गई। अत्यंत संवेदनशील मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को नहीं दी गई। प्रिंसिपल ने मामले में लापरवाही और कर्तव्यहीनता दिखाई।

आरोपित शिक्षक राजेश कुमार समिति के समक्ष पेश हुए और अपना पक्ष संतोषजनक रूप से नहीं रख पाये। वह बार बार अपना बदलते रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न एवं शोषण संबंधी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। उपर्युक्त संदर्भ में समीक्षा के बाद प्रथमदृष्टया प्राचार्या के द्वारा लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं असंवेदनशीलता दिखाई गई। शिक्षक राजेश कुमार पर शिकायतकर्ता छात्राओं द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न और शोषण संबंधी आरोप सही प्रतीत होते हैं। जांच समिति में वरीय उपसमाहर्ता अभिलाषा सिन्हा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आभा प्रसाद और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(शिक्षा) पूनम कुमारी शामिल थी। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

3 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

23 घंटे ago