Bihar

‘सरकारी स्कूलों में ये काम किया तो ऐतिहासिक सुधार हो जाएगा’, केके पाठक से बिहार के पूर्व सीएम ने कर दी बड़ी मांग

बिहार के शिक्षा विभाग का सिस्टम इन दिनों बदला-बदला सा दिख रहा है। पहले स्कूलों में प्रभारियों और शिक्षकों के बीच गाहे बगाहे तनाव की खबरें आती रहती थीं। कई बार स्कूलों में बच्चों के घरवाले बवाल काटते थे कि यहां तो पढ़ाई ही नहीं होती। कई जगहों से खबरें आती थीं कि फलां स्कूलों में टीचर गायब रहते हैं। कई दफे तो इसके वीडियो तक वायरल हो जाते थे कि मास्टर जी पढ़ाने के बदले कुर्सी पर सो रहे हैं। लेकिन अब वही तस्वीर बदल गई है। स्कूलों में मास्टर जी मुस्तैद नजर आते हैं, बच्चे भी अब स्कूलों में आने से परहेज नहीं कर रहे। पूरी शैक्षणिक बगिया अचानक से हरी-भरी लगने लगी है। लोगों का कहना है कि केके पाठक नाम के आईएएस ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद काफी कम थी। अब इन्हीं सब बातों को एक पूर्व सीएम ने अपने ध्यान में ले लिया और केके पाठक से बड़ी मांग कर दी है।

ये मांग बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘वैसे तो के के पाठक साहब शिक्षा के दिशा में अद्वितीय काम कर रहे हैं। पर यदि वह एक काम और कर दें तो शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हो जाएगा। मुख्य सचिव का बच्चा हो या चपरासी का, विधायक का बच्चा हो या मंत्री का, सरकार से वेतन उठाने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगें।’

यानी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का कहना है कि जो भी सरकारी कर्मचारी (चपरासी से अफसर, विधायक से मंत्री तक) सरकार से वेतन उठाता है, उसके लिए ये सुनिश्चित किया जाए कि उनके बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगे।

देखिए जीतन राम मांझी का वो ट्वीट…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

3 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

8 घंटे ago