Bihar

फुलवारी शरीफ रेप एंड मर्डर केस का आरोपी निकला मानसिक विकृत, 75 साल की महिला को भी नहीं बख्शा था

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहल रेप और फिर एक की हत्या के एक आरोपी देवानंद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी देवानंद मानसिक विकृत है। जिस बच्ची की रेप के बाद उनसे हत्या की थी। उसके साथ पहले भी दुष्कर्म की कोशिश कर चुका था। यही नहीं इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने से पहले भी आरोपी 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप के साथ उसकी हत्या कर चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी खेती करता है।

पटना में दो बच्चियों के साथ दरिंदगी को अंजाम देने वाला आरोपी देवानंद राय मानसिक विकृत का शिकार है। जिसे अपने किए पर कोई पछतावा भी नहीं है। इससे पहले पुलिस शुक्रवार को इस जघन्य रेप एंड मर्डर मामले में देवानंद को धर दबोचा था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 9 जनवरी को शहर से करीब 8 किमी की दूरी पर फुलवारी शरीफ की महादलित टोला की दो बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। एक बच्ची की हत्या कर दी थी। जबकि दूसरी बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। दोनों बच्चियों की उम्र 8 और 12 साल है।

इस कांड का खुलासा करते हुए डीआईजी राजीव मिश्रा ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली बच्ची से बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपी देवानंद को पकड़ने में कामयाब हो सकी। पुलिस ने इस मामले में सारे सबूत भी इकट्ठे कर लिए है। और फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित बच्चियों के परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस घटना से पूरे शहर के लोगों में आक्रोश है। सभी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं कानून व्यवस्थआ को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago